Search
Close this search box.

Ghazipur में जिला सुरक्षा समिति बैठक, सड़क सुरक्षा, हिट एंड रन जागरूकता व सख्त नियमों के निर्देश

गाजीपुर । जिला सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में रायफल क्लब में हुई। बैठक में हिट एण्ड रन केस के सम्बन्ध में जागरूक किये जाने के लिए मीडिया में प्रचार-प्रसार करने हेतु पुलिस विभाग कार्यशाला आयोजित कराये एवं प्रभावित व्यक्तियों को परिवहन विभाग में आवेदन के लिए जानकारी दी जाये।

परिवहन विभाग अवगत कराये कि वर्तमान में हिट एण्ड रन का कोई प्रकरण लम्बित नहीं है। यातायात निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने पावर पॉइन्ट प्रजेन्टशन के माध्यम से जिले में घठित हुई दुर्घटना को तीन माह वार एवं वर्ष वार प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने यातायात प्रभारी की सराहना की एवं भविष्य में अन्य बिन्दुओ को भी पीपीटी. के माध्यम से प्रदर्शित करने के निर्देश दिये।

जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी यातायात व सहायक सम्भागीय अधिकारी, (प्रवर्तन एवं प्रशासन) को निर्देश दिए कि संयुक्त रूप से विद्यालय आने वाले वाहनों की जांच करेगे एवं दो पहिया वाहनों पर हेलमेट न लगाये जाने एवं दो से अधिक सवारी होने पर उनके फोटो ग्राफ्स सम्बन्धित विद्यालयों को भेजें एवं विद्यालय प्रबन्धन इस प्रकार के उल्लंघन पर संबंधित विद्यार्थी के अभिभावक को नोटिस भेजकर कार्यवाही करें।

बिना लाईसेन्स के वाहन चलाने वाले छात्रो/चालकों पर कड़ी कार्रवाई किये जाने एवं अर्थदण्ड लगाये जाने के निर्देश दिये। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल गोल्डेन ऑवर में चिकित्सा केन्द्र पर पहुचाने हेतु आम लोगो को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार किये जाने के निर्देश दिये।

इस सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि राहवीर योजना के तहत घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुचाने वाले को 25 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया जायेगा। प्रचार-प्रसार के लिए सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों टोल प्लाजाओं ब्लैक स्पॉट वाले स्थल, थाना व अस्पताल पर होडिग्सं लगाये जाने एवं सोशल मीडिया पर भी प्रचार प्रसार किये जाने के निर्देश दिये गये।

हाईवे पर चिन्हित स्थानों पर ही पार्किंग की जायें अन्यत्र स्थलों पर पार्किंग किये जाने पर कार्रवाई किया जाये। हाईवे पर ई रिक्शा का संचालन पूर्णत प्रतिबन्धित है। वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय मार्ग संख्या-31 पर मार्ग पर स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार मीडियन को तोडकर अवैध कट बना दिये जाते है।

इस सम्बन्ध में निर्देश दिये गये कि ऐसे स्थलों के नजदीक के भवनों पर सीसी.टी.वी. कैमरे द्वारा पुनः अवैध कट बनाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर नामजद एफआईआर. दर्ज करायी जाय। बैठक में एन.एच.ए.आई., परियोजना निदेशक के उपस्थित न रहने पर जिलाधिकारी ने रोष व्यक्त किया एवं एनएचएआई. अधिकारियो को निर्देश दिये कि निमार्णाधीन रेल सह रोड सेतु के पहुंच मार्ग पर उचित यातायात डायवर्जन के पश्चात ही कार्य कराया जाय।

इस स्थल पर सामान्यत जाम की स्थिति के कारण मरीजो, स्कूली वाहनो एवं अन्य आवश्यक सेवा को अत्यंत असुविधा हो रहीं है।इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने रोष व्यक्त करते हुए चेतावनी दिया कि यदि कोई दुर्घटना घटीत होती है तो एनएचएआई के अधिकारियो पर एफआईआर करायी जायेगी। ।

बैठक में लोनिवि के अधिशासी अभियन्ता, बीएल. गौतम, संतोष कुमार, कृष्ण मुरारी सहायक अभियन्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात निरीक्षक सहित परिवहन, एनएचएआई., स्वास्थ विभाग के अधिकारियो व बस/ट्रक यूनियन के पधाधिकारी उपस्थित रहें। संचालन लोनिवि के सहायक अभियंता अनुराग यादव ने किया।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें