Search
Close this search box.

मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन का सैदपुर भीतरी स्टेशन व औड़िहार DEMU शेड का औचक निरीक्षण

वाराणसी 07 फरवरी 2026 : मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने आज दिनांक 07 फरवरी 2026 को सैदपुर भीतरी स्टेशन एवं औड़िहार में स्थित DEMU शेड का औचक निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने सैदपुर भीतरी स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, प्लेटफॉर्म की स्थिति, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, टिकट काउंटर, तथा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने ट्रैक की स्थिति, रेल पटरियों, स्लीपर, बैलास्ट, जॉइंट्स तथा सिग्नलिंग व्यवस्था का गहन परीक्षण किया।


निरीक्षण के उपरान्त मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पैनल के उपकरण की कार्य प्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया औऱ निर्देशित किया कि सभी उपकरणों की समय-समय पर जांच, रिकॉर्ड संधारण तथा किसी भी तकनीकी कमी का तत्काल निराकरण किया जाए, जिससे रेल परिचालन पूर्णतः सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से संचालित हो सके।


मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन परिसर की स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना तथा यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पर कार्यरत रेल कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली एवं अनुशासन की भी समीक्षा की।


मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इसके पक्षात मंडल रेल प्रबंधक ने औड़िहार में स्थित DEMU शेड का औचक निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने शेड में उपलब्ध रख-रखाव व्यवस्थाओं, संरक्षा मानकों, स्वच्छता, उपकरणों की कार्यशीलता तथा कर्मचारियों की उपस्थिति का गहन अवलोकन किया।


निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने DEMU ट्रेनों के अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संरक्षा एवं समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

मंडल रेल प्रबंधक ने शेड में कार्यरत कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुरक्षण कार्यों में गुणवत्ता से कार्य किया जाए।

निरीक्षण के अवसर पर वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/ट्रेन सेट श्री राहुल मिश्र सहित पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें