गाजीपुर । सैदपुर क्षेत्र के मारूफपुर-मझिलेपुर फोरलेन पर तेज रफ्तार बाइक सवार शराब के नशे में यूपी पुलिस का जवान अज्ञात हाल में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वहीं के 4 युवक उसे लेकर सैदपुर सीएचसी आए, जहां वो अस्पताल कर्मियों से अभद्रता करने लगे। साथ ही नशे में पुलिसकर्मी भी पट्टी खोलकर फेंकने लगा।
जिसके बाद सिर में गंभीर चोट लगे होने के चलते उसका प्राथमिक उपचार कर उसे फौरन रेफर कर दिया गया। वहीं सैदपुर कोतवाली पर भी सूचना भेज दी गई। सोनभद्र के रार्बट्सगंज निवासी 38 वर्षीय राजेश राय पुत्र कृष्णा राय यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं और बिरनो में तैनात हैं।
वो छुट्टी पर गए थे और बाइक से ही ड्यूटी पर लौट रहे थे। अभी वो फोरलेन पर थे कि अज्ञात हाल में दुर्घटना का शिकार हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। जिसके बाद कुछ लोगों द्वारा उन्हें सीएचसी लाया गया। यहां लाने के बाद वो युवक चिकित्साकर्मियों से उलझने लगे।
इसके बाद वो पुलिसकर्मी को छोड़कर चले गए। इधर पुलिसकर्मी भी नशे में होने के चलते पट्टी निकालकर फेंकने लगा और कर्मियों को गालियां देने लगा। जिसके बाद फौरन प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया।
इस दौरान अस्पतालकर्मियों ने बताया कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में था। ऐसे में स्थानीय कोतवाली पर पीआई भी भेजी गई।
संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।






