वाराणसी । चैत्र नवरात्र के चौथे दिन दुर्गाकुंड स्थित कुष्मांडा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। इसी दौरान रोम (इटली) से आए दो विदेशी पर्यटक दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंचे थे, लेकिन भीड़ के बीच उनका कैमरा कहीं खो गया।कैमरा गायब होने से परेशान पर्यटकों ने तुरंत दुर्गाकुंड पुलिस चौकी पर सूचना दी।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विकास मिश्रा सक्रिय हो गए और बिना देर किए मंदिर परिसर व आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।पुलिस की तेज कार्रवाई और सूझबूझ का नतीजा यह रहा कि महज कुछ ही मिनटों में कैमरा ढूंढ निकाला गया और सुरक्षित रूप से पर्यटकों को सौंप दिया गया।कैमरा वापस मिलने पर रोम निवासी पर्यटक अलेक्सेंडर बेहद खुश नजर आए।
उन्होंने वाराणसी पुलिस का आभार जताते हुए कहा—👉 “Thank you Varanasi Police… In India everything is possible.”इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वाराणसी पुलिस न सिर्फ स्थानीय लोगों बल्कि विदेशी पर्यटकों की मदद के लिए भी पूरी तरह तत्पर है।
👉 भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों के बीच पुलिस की यह तत्परता और ईमानदारी शहर की सकारात्मक छवि को और मजबूत करती है।




