गाजीपुर। मरदह सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित हुआ शुक्रवार को ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान गांव में किया गया।सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन चला गांव की ओर के उद्देश्य से गांव की समस्या,गांव में समाधान के लिए ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करना रहा। ब्लाक के अरखपुर गांव के मिनी सचिवालय पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में लगे चौपाल में 176 लोगों की उपस्थिति में आएं 46 समस्या का तुरंत निस्तारण संबंधित अधिकारियों ने किया।

सीडीओ ने स्वास्थ्य,विद्युत,स्वयं सहायता समूह के कार्य,राशन कार्ड,खड्डजा,चकरोड,नाली, नाला,शौचालय, आवास,पेंशन,आयुष्मान कार्ड,किसान सम्मान,फार्मर रजिस्ट्री,साफ-सफाई,प्रकाश,पेयजल,जल निकासी, संचारी रोग,टीकाकरण,हर घर जल नल योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए फीडबैक लिया।
योजनाओं का लाभ पात्रों को प्राप्त हो रहा है अथवा नहीं, इस बावत विस्तृत जानकारी प्राप्त कर दिशा निर्देश दिए।इसी क्रम में ग्राम पंचायत उच्चौर के मिनी सचिवालय पर 150 लोगों की उपस्थिति में आएं 3 मामले का ग्राम पंचायत अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने तुरंत निस्तारण किया।

वृद्धावस्था,विधवा,विकलांग पेंशन,गहरे पानी में डूबने,सर्पदंश,आंधी-तूफान चक्रवात,नाव दुर्घटना से बचाव,पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए मनरेगा के कार्यों का समीक्षा किया गया।इस मौके पर ग्राम प्रधान हरिलाल चौहान,बसंती देवी,पीडी दीनदयाल बीडीओ कौस्तुभ मणि पाठक,एडीओ एजी राममिलन गौंड, पशुचिकित्साधिकारी डॉ चन्द्रकांत सिंह,सचिव राजेंद्र यादव,योगेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
धर्मेंद्र कुमार रिपोर्टर मरह








