Search
Close this search box.

बलिया: बैरिया में रोजगार मेले का आयोजन, 454 अभ्यर्थियों का चयन

बलिया। बाबा लक्ष्मण दास इंटर कॉलेज, बैरिया में माननीय आईआरटीएस, रेल मंत्रालय के अधिकारी श्री निर्भय नारायण सिंह के मार्गदर्शन में एक विशाल रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में भारत की प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल कंपनी Mathorson Sumi System Ltd. ने प्रतिभाग किया।

रोजगार मेले में कुल 944 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। चयन प्रक्रिया के उपरांत 454 अभ्यर्थियों का सफलतापूर्वक चयन किया गया, जबकि 400 अभ्यर्थियों को होल्ड पर रखा गया है, जिनका आगे मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं 90 अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया में असफल घोषित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान अभ्यर्थियों में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली। इस अवसर पर श्री निर्भय नारायण सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और ऐसे आयोजनों को रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

विद्यालय प्रबंधन एवं आयोजकों ने इस रोजगार मेले को सफल बनाने में सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों एवं कंपनी प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट- आनंद मोहन मिश्रा

Leave a Comment

और पढ़ें