Search
Close this search box.

चेतगंज में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, पुलिस की सख्ती से यातायात सुधारने की बड़ी कार्रवाई

वाराणसी। पुलिस कमिश्नर के निर्देशों के अनुपालन में चेतगंज थाना क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला एवं चौकी प्रभारी तेलियाबाग अली अतहर ने पुलिस बल के साथ मरी माई मंदिर तिराहा, आंध्रापुल, चौकाघाट चौराहा होते हुए तेलियाबाग तिराहा तक पैदल गश्त की।

इस दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया और दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सार्वजनिक संपत्ति है, जिस पर कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

साथ ही दुकानों के आगे सड़क से बाहर खड़ी कई बाइकों का चालान किया गया। इस अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और आम नागरिकों को जाम की समस्या से राहत दिलाना

Leave a Comment

और पढ़ें