वाराणसी । के सिगरा स्थित होटल वरुणा में जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के बिजनेस संगठन जेएसके आईबीएफ की तीन बैचों की संयुक्त व्यापारिक बैठक उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम में व्यापारिक चर्चा, नेटवर्किंग और सकारात्मक पहलुओं पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति उदय राज सिंह, आईएमए प्रेसिडेंट व चिकित्सक डॉ अनुराग टंडन, बिग एफएम हेड शैलेश तिवारी, उद्यमी राजेश सोनी, समाजसेवी के एन पाण्डेय और मैनेजमेंट गुरु ब्रजेश सिंह ने अपने अनुभव और सफलता की कहानियों से सभी को प्रेरित किया।
सदस्यों ने एक-दूसरे के व्यवसाय को समझने और सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। सह-संस्थापक अरविंद जैन का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अतिथियों ने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए व्यवसायिक विकास के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस अवसर पर संस्थापक संजीव अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।










