गाजीपुर। मरदह स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत जागोपुर गांव में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा सामने आया है। गांव निवासी अवधेश यादव, पुत्र राजेश यादव के खेत में खड़ी फसल में शनिवार को अचानक आग लग गई। इस घटना में करीब एक मंडा फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई है।
शॉर्ट सर्किट बना आग का कारणग्रामीणों के अनुसार, खेत के ऊपर से गुजर रहे जर्जर विद्युत तारों में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी सीधे सूखी फसल पर जा गिरी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते और आग पर काबू पाने की कोशिश करते, तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
बल्ली के सहारे टिकी है व्यवस्थाक्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत निगम को बार-बार सूचित करने के बाद भी जर्जर तारों को नहीं बदला गया। आलम यह है कि पूरे क्षेत्र में विद्युत लाइन जर्जर तारों और लकड़ी की बल्लियों के सहारे चल रही है, जो आए दिन हादसों को दावत दे रही है।
विभाग की इस अनदेखी का खामियाजा गरीब किसानों को अपनी मेहनत की कमाई गंवाकर भुगतना पड़ रहा है।प्रशासनिक टीम ने किया मुआयनाघटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
लेखपाल द्वारा जली हुई फसल का निरीक्षण कर क्षति का आकलन किया गया है, ताकि पीड़ित किसान को उचित सरकारी मुआवजा दिलाया जा सके।ग्रामीणों में आक्रोशइस हादसे के बाद जागोपुर गांव के किसानों में विद्युत निगम के खिलाफ गहरा रोष है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जर्जर तारों और बल्लियों को हटाकर स्थाई व्यवस्था नहीं की गई, तो भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। पीड़ित किसान ने प्रशासन से उचित मुआवजे और विभाग पर कार्रवाई की मांग की है।
आनंद मरदह।








