किसानों को जागरुक करते हुए उन्नतशील हाईटेक सब्जी पौधों का किया वितरण
राजातालाब। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के जख्खिनी स्थित कृषक उत्पादक एवं औद्यानिक विपणन सरकारी समिति के ब्लॉक कार्यालय पर मंगलवार को सर्वेश्वर नारायण सिंह की अध्यक्षता एवं कृषक उत्पादक संगठन टिकरी के अध्यक्ष इंजीनियर अमित सिंह के नेतृत्व में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसके दौरान मुख्य अतिथि जिला उद्यान अधिकारी सुबाष कुमार ने किसानों को हाईटेक नर्सरी एवं उन्नतशील हाईटेक सब्जी की खेती करने के बारे में जागरूक करते हुए उद्यान विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि आगामी वर्ष में उद्यान विभाग द्वारा बागवानी व फूलों की खेती करने वाले किसानों को उद्यान विभाग द्वारा फिनिसिंग का कार्य कराया जाएगा एवं छुट्टा पशुओं व नीलगायो से फसलों को सुरक्षा हेतु खेतों में बैरिकेडिंग करने के लिए सरकार द्वारा छूट के प्राविधान के बारे में बताया।
एफपीओ टिकरी के अध्यक्ष ई.अमित सिंह ने एफपीओ से होने वाले लाभ के बारे में किसानों को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। गोष्टी के अंत में उपस्थित किसानों को सब्जी की उन्नतशील खेती करने हेतु खीरा,टमाटर,गोभी का हाईटेक पौधा वितरण किया गया।
गोष्ठी में प्रमुख रूप से इंजीनियर अमित सिंह, रत्नेश्वर नारायण सिंह,अनूप सिंह, राकेश बिन्द, अमरेश्वर नारायण सिंह, जयप्रकाश सिंह, मुकेश सिंह, लालती देवी, भूखना देवी, प्यारेलाल पटेल, सुनील कुमार, शिव शंकर पटेल, देवेंद्र नारायण सिंह ,विनय कुमार उपाध्याय इत्यादि किसान गण शामिल रहे।







