Search
Close this search box.

बलिया में उ0 प्र0 लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ का सम्मान समारोह संपन्न, 35 सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ अभिनंदन

बलिया। उ0 प्र0 लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ, बलिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त सुपरवाइजर, मेठ, बेलदार व चौकीदारों का सम्मान समारोह प्रांतीय खंड परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय खंड एवं निर्माण खंड से कुल 35 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता श्री राजेश कुमार तथा विशिष्ट अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष सत्यशील त्रिपाठी एवं प्रांतीय महामंत्री राम भजन मौर्य रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अपने संबोधन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सभा को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे संगठन की गतिविधियों से सेवानिवृत्त नहीं हुए हैं। भविष्य में संगठन की हर गतिविधि में उनका सहयोग अपेक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी संयुक्त रूप से अपनी मांगों के लिए संघर्ष करेंगे।

प्रांतीय महामंत्री राम भजन मौर्य ने कहा कि संगठन प्रदेश का सबसे पुराना संगठन है और इसमें सेवानिवृत्त सदस्य भी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। वहीं प्रांतीय अध्यक्ष सत्यशील त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा, “जब तक जियो, तब तक लड़ो।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एवं उससे जुड़ी कंपनियां संगठनों को विभाजित करने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बिना मुकदमे और अतिरिक्त व्यय के कर्मचारियों की सेवा शर्तों की विसंगतियां दूर नहीं की जा रहीं। संविदा एवं आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर्मचारियों से कार्य लिया जा रहा है, परंतु उनके कार्य के अनुरूप वेतन नहीं दिया जा रहा। “समान कार्य, समान वेतन” की मांग को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।

जनपदीय कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन

सभा में उपस्थित सदस्यों की अनुमति एवं प्रांतीय नेतृत्व की सहमति से उ0 प्र0 लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ की जनपदीय कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन किया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय द्वारा प्रस्ताव आमंत्रित कर कार्यकारिणी का गठन निम्नानुसार किया गया—

  1. लाल बचन यादव – संरक्षक
  2. अशोक कुमार श्रीवास्तव – सह-संरक्षक
  3. श्रीकांत श्रीवास्तव – सह-संरक्षक
  4. जनार्दन यादव – अध्यक्ष
  5. दिनेश प्रजापति – मंत्री
  6. विजय कुमार वर्मा – कार्यकारी अध्यक्ष
  7. रूपेश शर्मा – कोषाध्यक्ष
  8. मुबारक हुसैन – सह-कोषाध्यक्ष
  9. हरेन्द्र वर्मा – वरिष्ठ उपाध्यक्ष
  10. नीरज कुमार सिंह – वरिष्ठ उपाध्यक्ष
  11. रामकुमार चौबे – संगठन मंत्री
  12. अग्रसेन शर्मा – संयुक्त मंत्री
  13. आयुष कुमार गौतम – उप संयुक्त मंत्री

कार्यक्रम में कौशल कुमार, सुशील त्रिपाठी, जे.पी. सिंह, विनोद मिश्र, श्वेता मिश्रा, विपिन श्रीवास्तव, राघवेंद्र सिन्हा, प्रताप नारायण, भारत भूषण मिश्रा, अनिल सिंह, साधना त्रिपाठी, निजामुद्दीन खान, आशुतोष राय, अशोक श्रीवास्तव सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

संजय सिंह रिपोर्टर बलिया

Leave a Comment

और पढ़ें