Search
Close this search box.

जे एन सी यू में एन. एस. एस. द्वारा फाइलेरिया जागरूकता रैली का आयोजन

बलिया । जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत फाइलेरिया जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण एवं निर्देशन में संपन्न हुआ।रैली का आयोजन एनएसएस परिसर इकाई यूनिट–1 एवं यूनिट–2 के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण तथा एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली के माध्यम से फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने, स्वच्छता अपनाने तथा समय पर दवा सेवन के महत्व को रेखांकित किया गया। स्वयंसेवकों ने जनसामान्य को रोग से बचाव के उपायों की जानकारी दी और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजीव कुमार एवं डॉ. लाल विजय सिंह ने सभी प्रतिभागियों के सक्रिय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जागरूकता गतिविधियाँ समाज में स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।इस अवसर पर डॉ अमर सिंह, कुलदीप कुमार, आदित्य शर्मा, डॉ उपेंद्र कुमार मौर्या, डॉ अमरतन गौतम, अंजली भारद्वाज सहित अन्य प्राध्यापक और छात्र उपस्थित रहे l

संजय सिंह रिपोर्टर बलिया उत्तर प्रदेश

Leave a Comment

और पढ़ें