Search
Close this search box.

चंदौली: आपात स्थिति से निपटने के लिए जैपुरिया विद्यालय पड़ाव शाखा में फायर मॉक ड्रिल आयोजित

चंदौली: जैपुरिया विद्यालय बनारस की पड़ाव शाखा में आज दिनांक 19-02-2026 को कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों हेतु अग्निशमन अभ्यास (फायर मॉक ड्रिल) जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सजग, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुरक्षा विशेषज्ञों एवं विद्यालय प्रशासन की उपस्थिति में हुआ। विशेषज्ञों ने आग लगने के संभावित कारण, उससे बचाव के उपाय तथा आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर नगर की फायर यूनिट टीम के साथ मुन्नी सिंह (एफएसएसओ, मुगलसराय) एवं सुरेश कुमार (आईएफएम, मुगलसराय) विशेष रूप से आमंत्रित रहे।

अभ्यास के दौरान आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों को अग्निशामक यंत्रों के प्रकार एवं उनके प्रयोग की विधि समझाई गई। प्राथमिक उपचार से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए तथा स्ट्रेचर और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सुविधाओं के उपयोग की जानकारी भी प्रदान की गई। विशेष रूप से विद्यार्थियों को अग्निशामक यंत्र चलाने का व्यावहारिक अवसर दिया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास और आपात स्थितियों से निपटने की क्षमता विकसित हुई।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि ऐसे सुरक्षा अभ्यास समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं, ताकि विद्यार्थी केवल शैक्षणिक रूप से ही नहीं, बल्कि जीवन कौशल के स्तर पर भी सशक्त बन सकें।

प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार बजाज ने अपने संबोधन में कहा, “सुरक्षा जागरूकता केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण कौशल है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय समझदारी और साहस के साथ कार्य करे।”

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार बजाज, कार्यकारी निदेशक श्री श्याम सुंदर बजाज, निदेशक श्री गौरांग बजाज, निदेशिका पूजा बजाज, बोर्ड मेंबर श्री आशीष सक्सेना, प्राचार्य श्री बिनोद कुमार दास, प्रशासनिक प्रमुख श्री अमित श्रीवास्तव, इवेंट मैनेजर श्री तरन दीप सिंह बग्गा, वरिष्ठ विभाग संयोजिका राशि जैन सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें