Search
Close this search box.

दुर्गा अष्टमी पर वाराणसी में 55 बच्चों को भोजन, कन्या पूजन और ‘सक्षम बेटी’ अभियान शुरू

वाराणसी । में नवरात्रि के पावन अवसर पर अन्नदान फाउंडेशन वाराणसी ने सेवा और समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। 26 मार्च 2026 को दुर्गा अष्टमी के दिन भारत माता मंदिर, सिगरा में ट्राय टू फाइट फाउंडेशन के सहयोग से विशेष सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस आयोजन में 55 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को पौष्टिक भोजन, फल और अध्ययन सामग्री वितरित की गई। साथ ही 21 बालिकाओं का पारंपरिक विधि-विधान से कन्या पूजन कर उनका सम्मान किया गया, जिसमें चरण धोना, तिलक लगाना और भोजन कराना शामिल रहा।

कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था अन्नदान फाउंडेशन द्वारा की गई।संस्था के संस्थापक आयुष कुशवाहा ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को भोजन कराना सबसे बड़ी सेवा है और उनकी मुस्कान ही सच्चा प्रसाद है। इस अवसर पर वैभव मिश्रा, हिमांशु मिश्रा सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान ‘सक्षम बेटी’ पहल की शुरुआत भी की गई, जिसका उद्देश्य वंचित बालिकाओं को सशक्त बनाना है।

Leave a Comment

और पढ़ें