वाराणसी । राजातालाब के आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत असवारी गांव में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रशासनिक सेवा में डिप्टी जेलर पद पर चयनित अमित प्रजापति को उनके आवास पर पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने पहुंचकर अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने अमित प्रजापति को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सचिन प्रजापति, छात्र सभा के प्रदेश सचिव अनिल यादव, जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल राजभर, मास्टर सुजीत यादव, रंजीत पटेल, रेवती रमन पटेल, सुनील कश्यप तथा रामकिंकर पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने उन्हें बधाई दी।






