Search
Close this search box.

प्रतापगढ़ में प्रदेश की पहली महिला विश्वविद्यालय का शिलान्यास 22 फरवरी को, ₹200 करोड़ की परियोजना

प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सौगात मिलने जा रही है। नगर पंचायत गड़वारा के राजापुर कला वार्ड में प्रदेश की पहली महिला विश्वविद्यालय की स्थापना की शुरुआत 22 फरवरी को होने जा रही है। इस अवसर पर सतीश महाना, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश विधानसभा, शिलान्यास करेंगे।

करीब ₹200 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले इस महिला विश्वविद्यालय में पारंपरिक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट से जुड़े कोर्स भी संचालित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य महिलाओं को उच्च शिक्षा के साथ व्यावसायिक दक्षता प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है।

इस परियोजना के संबंध में साकेत ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरपर्सन अरविंद श्रीवास्तव, समाजसेवी अंजनी सिंह तथा दिनेश सिंह डगैता ने लखनऊ में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात कर कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की।

सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने अपने विधानसभा क्षेत्र में महिला विश्वविद्यालय की स्थापना को ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय के स्थापित होने से न केवल प्रतापगढ़ बल्कि आसपास के जनपदों में भी महिला शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति आएगी और प्रगति के द्वार खुलेंगे।

जनपद में इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर व्यापक उत्साह का माहौल है और इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें