Search
Close this search box.

मीरजापुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 1200 मरीजों का उपचार, डॉक्टरों और स्वयंसेवकों ने दी सेवाएं

मीरजापुर । में नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन (NMO), सेवा भारती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 12 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। काशी प्रांत के अंतर्गत नगर की विभिन्न सेवा बस्तियों में कुल 9 शिविर लगाए गए, जिनमें 9 वरिष्ठ डॉक्टर, 34 जूनियर डॉक्टर और 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इन शिविरों में लगभग 1200 मरीजों का उपचार किया गया, जिसमें दंत चिकित्सा, रक्त जांच, श्वास संबंधी रोग, नेत्र परीक्षण सहित अन्य जांचें शामिल रहीं।त्रिमुहानी, गुरहुपट्टी, घंटाघर, गणेशगंज, चेतगंज, बिशुन्दरपुर, शिवपुरी, विंध्याचल एवं कंतित क्षेत्रों में आयोजित शिविरों में डॉ. नवीन यादव, डॉ. उदय यादव, डॉ. रोहित यादव, डॉ. अंकुर यादव, डॉ. अजय यादव सहित कई चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं दीं।

मरीजों को आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं।जिला सेवा प्रमुख कबि सिंह एवं सेवा भारती विभाग अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने इस सफल आयोजन के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कई स्वयंसेवक व सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सहयोगरत रहे।

रिपोर्टिंग गौरव केसरी मीरजापुर।

Leave a Comment

और पढ़ें