रेनुकूट नगर में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करते हुए मां काली मंदिर के सामने, सुनीता फाउंडेशन द्वारा संचालित जी.डी. मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ कर दिया गया है। यह अस्पताल उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त है।
इस हॉस्पिटल में गरीब से गरीब मरीजों को बेहद कम दरों पर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल में ओपीडी, ईसीजी, एक्स-रे, लैब जांच, अल्ट्रासाउंड सहित कई जरूरी चिकित्सा सेवाएं शुरू की गई हैं।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ओपीडी में डॉक्टर फीस मात्र 50 रुपये, ईसीजी जांच 50 रुपये, एक्स-रे जांच 150 रुपये और अल्ट्रासाउंड मात्र 500 रुपये में की जा रही है। वहीं फेफड़ों की जांच (पीएफटी) 300 रुपये में उपलब्ध है।
लैब जांचों में कुल राशि पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। दवाइयों पर 30 प्रतिशत की छूट के साथ-साथ सभी प्रकार की सर्जरी पर भी दूसरे अस्पतालों की दर से 30 प्रतिशत कम शुल्क लिया जाएगा।
आईपीडी सुविधा के तहत मरीजों के लिए जनरल बेड मात्र 75 रुपये प्रतिदिन, नर्स चार्ज 100 रुपये और ड्यूटी डॉक्टर फीस 100 रुपये प्रतिदिन निर्धारित की गई है।
इस अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ व सोनोलॉजिस्ट डॉ. हिमांशी जायसवाल (एम.बी.बी.एस., पीजीडीएस, एफजीओ – यूएसए, हिम्स) अपनी सेवाएं देंगी। अस्पताल का पंजीकरण नंबर UP/MCI/92985 है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अस्पताल के शुरू होने से रेनुकूट और आसपास के क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों को सस्ती, सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी।









