Search
Close this search box.

चंदौली: हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक ने डीआरएम संग बैठक कर दिए निर्देश

डीडीयू नगर/चंदौली। पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो स्थित मीटिंग कक्ष में मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा चल रहे कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

महाप्रबंधक कोटा–पटना एक्सप्रेस से स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत उन्होंने डीडीयू–पटना रेलखंड का विंडो ट्रैवलिंग निरीक्षण किया और पटना की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान मंडल के विभिन्न शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के बाद निर्धारित समयानुसार लगभग 15:40 बजे महाप्रबंधक विशेष निरीक्षण कोच में सवार होकर डीडीयू–पटना रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए पटना रवाना हुए। निरीक्षण के दौरान पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य अभियंता शैलेश वर्मा तथा दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार मंडल अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं स्टेशन पर स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा निर्माण एवं रखरखाव कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें