Search
Close this search box.

गाजीपुर – तेज रफ्तार पिकअप से टक्कर, 14 वर्षीय किशोर की मौत

गाजीपुर – कोतवाली क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक 14 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आरोपी चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।यह हादसा बुजुर्गा प्राथमिक विद्यालय के पास हुआ। मृतक की पहचान जंगीपुर थाना क्षेत्र के ऊसरगांव नसीरपुर निवासी अनुज कुमार भारती (14) पुत्र मनोज कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि भग्गन राम अपने नाती अनुज के साथ बाइक से कोनहवा गांव अपनी बेटी के घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अनुज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों व पुलिस को सूचना दी। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। अनुज अपने माता-पिता की तीन संतानों में मझला था। उसका एक बड़ा भाई आदर्श और बहन अनुष्का है।हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह और जखनिया एसडीएम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें