Search
Close this search box.

गाजीपुर : हौसला बुलंद चोरों ने मां काली मंदिर से आभूषण उड़ाए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

(देवकली) गाजीपुर। रामपुर माझां थाना क्षेत्र के निंदोपुर ग्राम पंचायत स्थित मां काली मंदिर में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर मां काली की सोने की नथिया, हार समेत दान पेटिका तोड़कर उसमें रखी नकदी उठा ले गए।

सोमवार सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो देवी मां के आभूषण और दान पेटिका गायब देख हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

ग्राम प्रधान महेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, साथ ही रामपुर माझां थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह को तहरीर देकर जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और चोरों की तलाश की जा रही है।

घटना को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें