Search
Close this search box.

गाजीपुर: कर-करेत्तर वसूली और लंबित राजस्व प्रकरणों के निस्तारण पर सख्ती के निर्देश

गाज़ीपुर कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी की अध्यक्षता और अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार की उपस्थिति में कर-करेत्तर एवं मासिक स्टाफ बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य राजस्व अधिकारी ने परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, ऑडिट आपत्तियों, चकबंदी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण तथा मोटर देय से संबंधित प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने लक्ष्यों के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।इसके बाद आयोजित मासिक राजस्व स्टाफ बैठक में लंबित और विवादित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, दाखिल-खारिज की कार्यवाही तथा पुराने वादों को समयबद्ध तरीके से समाप्त करने पर जोर दिया गया। मुख्य राजस्व अधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की मंशा के अनुरूप चल रही योजनाओं को प्राथमिकता से लागू किया जाए, ताकि आम जनता को राजस्व योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।उन्होंने धारा 24, 34 और 116 के एक वर्ष से अधिक पुराने वादों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए तथा धारा 67 के मामलों में टीम बनाकर स्थलीय सत्यापन कराने को कहा। बैठक में सीमा स्तंभ, कृषि भूमि पट्टा, आवासीय भूमि आवंटन और अंश निर्धारण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें