Search
Close this search box.

वाराणसी होटल गोलीकांड में युवती घायल, युवक हिरासत में, प्रेम प्रसंग की आशंका जताई गई

वाराणसी । के कैंट थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में कल हुई गोलीबारी की घटना में एक युवती घायल हो गई थी। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवती का बयान भी दर्ज किया है, जिससे घटना की वास्तविकता सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि अभी तक पुलिस को कोई औपचारिक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

Leave a Comment

और पढ़ें