Search
Close this search box.

सरकारी नलकूप चार साल से खराब,किसानों को सिंचाई में आ रही भारी परेशानी

बलिया । नगरा क्षेत्र में किसानों की सिंचाई के लिए स्थापित एक सरकारी नलकूप पिछले चार वर्षों से खराब पड़ा है। इसके कारण क्षेत्र के किसानों को सिंचाई कार्य में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।यह नलकूप नगर पंचायत नगरा के वार्ड संख्या 14, भगमलपुर के उत्तरी दिशा में लगभग डेढ़ दशक पहले स्थापित किया गया था। स्थापना के बाद से यह नलकूप सुचारु रूप से सिंचाई का कार्य कर रहा था, जिससे किसानों को काफी लाभ मिल रहा था।

पिछले चार वर्षों से यह नलकूप खराब पड़ा है। स्थानीय किसानों ने इसकी मरम्मत के लिए बार-बार विभागीय शिकायतें की हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।भगमलपुर, नगरा निवासी अनिल कुमार यादव ने बताया कि नलकूप की मरम्मत अत्यंत आवश्यक है ताकि किसान अपनी फसलों की समय पर सिंचाई कर सकें और फसल का उत्पाद में बढ़ोतरी हो सके।

अवधेश यादव रिपोर्टर बलिया

Leave a Comment

और पढ़ें