गाजीपुर। मरदह राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जे.एम.डी.(जय मां देईया पब्लिक स्कूल हरिकरनपुर बिजौरा गाजीपुर में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल एवं पोस्टर बनाकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक रामविलास सिंह यादव व निदेशक मंजू सिंह यादव, प्रधानाचार्य जितेंद्र यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच को पैदा करना है।जो छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन तरीके से बेहतर प्रोजेक्टर प्रस्तुत कर अपने हुनर का परचम लहराने का कार्य किया।
प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने स्मार्ट सिटी,चन्द्रयान 3 का लैण्डर और रोवर माडल, ग्लोबल वार्मिंग, वाटर हार्वेस्टिंग (जल संरक्षण) प्रदुषण को नियंत्रित करने अनेक माडल,सोलर सिस्टम का 3 माडल, हाइड्रोलिक ब्रिज, एम्सीडेंट कंट्रोलर सिस्टम, डाइजेस्टिव सिस्टम और डीएनए का 3 माडल आदि प्रोजेक्ट तैयार कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
इस मौके पर रविकुमार भारती,डॉ रामनवल,दीपक,गौतम,प्रवीण, इमरान,राधे,शरद,भरत,उदयभान,साधना,अम्मारा,नेयम,तहरीम,अफसाना,सुम्मैया,रमेश आदि मौजूद रहे।
धर्मेंद्र कुमार मरदह गाजीपुर








