Search
Close this search box.

शिक्षा के महानायक डा. अशोक “गगन” का काशी में भव्य अभिनंदन, चाणक्या फाउंडेशन द्वारा शिक्षण संस्थान खोलने का संकल्प

वाराणसी। पटना से काशी आगमन पर चाणक्या फाउंडेशन के संस्थापक एवं शिक्षा के महानायक डा. अशोक “गगन” का सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय ने डा. अशोक “गगन” को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि काशी में प्राचीन काल से ही विद्वानों और शिक्षाविदों को सम्मानित करने की गौरवशाली परंपरा रही है।

अपने संबोधन में डा. अशोक “गगन” ने कहा कि चाणक्या फाउंडेशन वर्तमान में बिहार, झारखंड और उत्तराखंड में लगभग 40 उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों का सफल संचालन कर रही है। अब बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में शिक्षण संस्थान का केंद्र खोलने से पूर्व वह बाबा का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि तक्षशिला और काशी प्राचीन भारत के दो महान शिक्षा केंद्र रहे हैं, जहां से ज्ञान, विज्ञान और संस्कृति का प्रकाश पूरे विश्व में फैला।

डा. “गगन” ने बताया कि तक्षशिला में चाणक्य और पाणिनी जैसे महान विद्वानों ने शिक्षा प्राप्त की, जबकि काशी में महर्षि वेदव्यास और महर्षि पतंजलि जैसे मनीषियों ने ज्ञान का प्रसार किया। इसी गौरवशाली परंपरा को आत्मसात करते हुए चाणक्या फाउंडेशन ने तक्षशिला के बाद अब काशी में शिक्षण संस्थान खोलने का निर्णय लिया है।

अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम ने की, जबकि संचालन विनय शंकर राय “मुन्ना” ने किया। समारोह में प्रमुख रूप से विद्या सागर राय, एडवोकेट राजेश प्रसाद सिंह, कृपा शंकर राय, समीर सिंह “विशाल”, दिलीप शर्मा, मनीष सिंह, चंदन सिंह, मुकेश कुमार, प्रभात कुमार, अमरेंद्र कुमार एवं राजेश पटेल ने अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Comment

और पढ़ें