वाराणसी । स्थानीय सेवापुरी विकास खंड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय सेवापुरी में शनिवार को पांच-दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो सुधा पांडेय के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ, प्रो पाण्डेय ने शिविरार्थियों को इस प्रशिक्षण को जीवन में उतारने और आपातकालीन परिस्थितियों में संसाधनों की अल्पता में भी समाज और राष्ट्र सेवा का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम अधिकारी प्रो अर्चना गुप्ता, प्रशिक्षिका साक्षी और सन्ध्या के कुशल निर्देशन में छात्राओं ने तम्बू निर्माण और प्राकृतिक संसाधनों के माध्यम से जीवन को सुखी बनाने का गुर सीखा, जहां इस पांच-दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण में प्राथमिक चिकित्सा के लिए रानी लक्ष्मीबाई और तम्बू निर्माण के लिए अहिल्याबाई टोली ने सर्वोच्च सम्मान प्राप्त किया, वहीं राय ज्योति बृजेश, बेस्ट लीडर के सम्मान से सम्मानित हुईं।
सम्पूर्ण प्रशिक्षण शिविर में अपने अतुलनीय योगदान हेतु दीक्षा पाल दलनायिका चुनी गईं। कार्यक्रम की प्रगति आख्या प्रो अर्चना गुप्ता, कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रिया मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुष्मिता ने किया।

इस अवसर पर आयोजित कैम्फायर में कशिश यादव ने अपना अनुभव, सपना और उनकी सहेलियों ने कजरी, आंचल मिश्रा ने पंजाबी नृत्य और राय ज्योति बृजेश ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। प्रो रविप्रकाश गुप्ता, प्रो राम कृष्ण, प्रो सत्यनारायण वर्मा, डॉ सर्वेश कुमार सिंह, डॉ कमलेश कुमार सिंह, डॉ सौरभ सिंह, डॉ सुधा तिवारी, राम किंकर सिंह, मिट्ठू राम आदि ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।







