गाजीपुर। दुल्लहपुर आजमगढ़-गाजीपुर मुख्य हाईवे पर स्थित देवा में “गैलेक्सी फर्निचर एण्ड बर्तन भण्डार” का सोमवार को भव्य उद्घाटन हुआ। पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. रामबृक्ष सिंह यादव ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।
इस आधुनिक शोरूम में तांबा, पीतल, कांसा के बर्तन, स्टील सेट, कुकर, किचन सामग्री, शोपीस, गद्दे, तकिया और आकर्षक फर्नीचर उपलब्ध हैं। संचालकों ने बताया कि ग्राहकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण सामान दिया जाएगा।
राजश्री पैलेस के बगल में स्थित यह शोरूम ग्राहकों के लिए आसानी से पहुंच योग्य है। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और नाश्ता-पानी की व्यवस्था भी की गई।
मीडिया से बातचीत में डॉ. यादव ने कहा कि 1995 में जिला पंचायत प्रतिनिधियों के पास सीमित संसाधन थे, जिससे बड़े विकास कार्य करना कठिन था, फिर भी उन्होंने प्रयास किए। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र का बड़ा और सुविधाजनक शोरूम बताया।








