गाजीपुर। दुल्लहपुर में व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश मद्धेशिया के नेतृत्व में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस यात्रा में मुख्य रूप से दुल्लहपुर ग्राम प्रधान हरिओम मद्धेशिया, मनोज यादव, राजेश सोनकर, डॉ. विजय तिवारी, दीपक चौरसिया, सरवन सिंह, विन्ध्याचल कन्नौजिया, सुरेश चौहान, चन्दन पाण्डेय और रामजी वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
शोभायात्रा शिव मंदिर दुल्लहपुर से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर, स्टेशन रोड होते हुए देईया माता मंदिर और अंत में स्वामी सहजानन्द सरस्वती की प्रतिमा स्थल तक निकाली गई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया इस दौरान अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। यात्रा का उद्देश्य सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना रहा।
स्थानीय लोगों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा को मजबूत करने वाला कदम बताया।
चन्दन पांडेय दुल्लहपुर।








