Search
Close this search box.

डीडीयू नगर में राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा, भक्तों के जय श्री राम से गूंजा पूरा शहर

चन्दौली। डीडीयू नगर में श्री राम नवमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा पापड़िया मठ स्थित राम मंदिर से प्रारंभ होकर जीटी रोड, कैलाशपुरी, रवि नगर, न्यू महल, नई शक्ति, गल्ला मंडी, लॉट नंबर-1, मैनाताली तथा कसाब महल होते हुए निर्धारित गंतव्य स्थल तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा “जय श्री राम” के गगनभेदी जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस शोभायात्रा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत की भी व्यवस्था की गई थी।

शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं नगर कोतवाली पूरी तरह सतर्क रही। पुलिस बल की मौजूदगी में यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। श्रद्धालु पूरे समय भक्ति भाव में लीन नजर आए, जिससे पूरा नगर राममय हो गया।

संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।

Leave a Comment

और पढ़ें