Search
Close this search box.

वाराणसी के गुरु धाम में भव्य श्री राम जन्मोत्सव और 51 थालियों से आरती

वाराणसी । के प्राचीन श्री राम मंदिर गुरु धाम में इस वर्ष भी श्री राम जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। दो दिन पहले से ही मंदिर परिसर को फूलों की मालाओं, रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया, जिससे माहौल भक्तिमय और उत्सवमय बन गया।

आयोजन की शुरुआत प्रातः 8 बजे आश्रम के बटुकों और आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्री राम का विधिवत पूजन-अर्चन से हुई, जिससे पूरा मंदिर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।

सुबह 10 बजे काशी के कलाकारों ने प्रभु श्री राम के जीवन से जुड़े प्रसंगों की सुंदर प्रस्तुति दी, वहीं महिला मंडल ने पारंपरिक बधाई गीतों से माहौल को और उत्सवमय बना दिया।दोपहर 12 बजे भव्य आरती का आयोजन हुआ, जिसमें 51 थालियों से सामूहिक आरती उतारी गई, जो समारोह का मुख्य आकर्षण रहा।

इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया और भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।यह आयोजन श्री रामानंद विश्व हितकारिणी परिषद के संस्थापक श्रीमद् जगद्गुरु रामानंदाचार्य काशी पीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राम कमलाचार्य वेदांती जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था आश्रम के सचिव पंडित रामभरत शास्त्री द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से की गई, जिससे यह पर्व सफलतापूर्वक मनाया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें