Search
Close this search box.

डीडीयू नगर में प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया का भव्य स्वागत, राष्ट्रीय अधिवेशन से लौटने पर अखबार विक्रेताओं में उत्साह, श्रम मंत्री के वादों व मांगपत्र पर हुई चर्चा

चन्दौली। डीडीयू नगर। भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ के प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया के छत्तीसगढ़ के कोरबा में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन से लौटने पर स्थानीय अखबार सेंटर पर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार शर्मा ने किया, जहां गगनभेदी नारों, माल्यार्पण और बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर चौरसिया ने अधिवेशन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि कोरबा विधायक एवं प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने अखबार विक्रेताओं के लिए बाथरूम और बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु 10 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा पहले ही सामुदायिक भवन योजना के अंतर्गत विक्रेताओं को भवन उपलब्ध कराया गया है।

कार्यक्रम में संस्कार टीम के बच्चों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया, जिसने माहौल को भावनात्मक बना दिया। मंत्री द्वारा 51 हजार रुपये देने की घोषणा भी की गई। इस दौरान अखबार वितरक महामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम रक्षा सिंह एवं उनकी टीम ने आर्थिक रूप से कमजोर विक्रेता रामायण सिंह को साइकिल भेंट की।

कार्यक्रम में 12 सूत्रीय मांगपत्र भी सौंपा गया, जिसे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व भारत सरकार तक पहुंचाने की मांग की गई। इस मौके पर संघ के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।

Leave a Comment

और पढ़ें