Search
Close this search box.

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में रेलवे सुरक्षा बल और चिकित्सा विभाग की शानदार जीत

वाराणसी। , 09 अप्रैल 2026। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल क्रीड़ा स्थल में चल रही अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहले मैच में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और यांत्रिक पावर के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे सुरक्षा बल ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 218 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से संतोष यादव ने शानदार 107 रन की पारी खेली, जबकि जावेद ने 34 और शेषनाथ यादव ने 36 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यांत्रिक पावर की टीम 18.2 ओवर में 124 रन पर सिमट गई। रेलवे सुरक्षा बल ने यह मैच 94 रन से जीत लिया। गेंदबाजी में रामबहादुर, स्वास्तिक और संतोष यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। संतोष यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मुकाबला चिकित्सा विभाग और रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चिकित्सा टीम ने 20 ओवर में 168 रन बनाए। जवाब में आरवीएनएल की टीम 11.4 ओवर में 96 रन पर ऑल आउट हो गई। चिकित्सा विभाग ने यह मैच 72 रन से जीत लिया।

चिकित्सा टीम की ओर से सत्येंद्र और संजय कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी की। संजय कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में कल कार्मिक बनाम वाणिज्य तथा परिचालन बनाम लेखा के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें