Search
Close this search box.

लखनऊ: नेपाल के रास्ते दिल्ली-NCR भेजी जा रही 10.4 करोड़ की हेरोइन जब्त, एक गिरफ्तार

लखनऊ। राजस्व खुफिया निदेशालय (Directorate of Revenue Intelligence) की टीम ने बीबीडी क्षेत्र के पास एक बस में छापेमारी कर नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। तलाशी के दौरान एक यात्री की अटैची से करीब 10.4 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में बरामद मादक पदार्थ के हेरोइन होने की पुष्टि हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, टीम को नेपाल के रास्ते दिल्ली-NCR भेजी जा रही नशे की खेप की गोपनीय सूचना मिली थी। इसके आधार पर सादी वर्दी में तैनात अधिकारियों ने बीबीडी क्षेत्र के पास संदिग्ध बस को रुकवाकर जांच की। तलाशी के दौरान एक यात्री के सामान में संदिग्ध पैकेट पाए गए, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच की गई।

मामले में दिल्ली निवासी आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में नेपाल कनेक्शन के संकेत मिले हैं, जिसके आधार पर एजेंसी इस अंतरराज्यीय व संभावित अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क की अन्य कड़ियों को खंगाल रही है।

अधिकारियों का कहना है कि बरामदगी के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि खेप को दिल्ली-NCR में किन ठिकानों तक पहुंचाया जाना था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

ओमजीत यादव, उजाला संचार न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें