बलिया। जूनियर हाईस्कूल बैरिया के मैदान में रविवार को पूर्व सांसद भरत सिंह की सुपुत्री विजयालक्ष्मी द्वारा आयोजित होलीमिलन समारोह में आये लोंगो ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दिया। कार्यक्रम की आयोजन कर्ता विजयलक्ष्मी सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे बड़े बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर आये लोंगो को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज का होली मिलन समारोह इस लिए भी महत्वपूर्ण हैं कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हैं। आज महिलाएं हरेक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे में कन्धा मिलाकर चल रही हैं। कभी ऐसा भी था जब महिलाएं केवल घर गृहस्थी तक सीमित थी।

आज जल थल, आसमान हरेक जगह उन्होंने अपनी गरिमापूर्ण उपस्थिति दर्ज कराया हैं। महिलाएं रोटी बनाने से लेकर संबिधान बनाने तक कि भूमिका बखूबी निभा रही हैं। विजय लक्ष्मी ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि आज के दिन मुझे क्षेत्र भर आये बड़े बुजुर्गों व भाइयों बहनों आशीर्वाद मिल रहा है।

मुझे पूरा भरोसा हैं कि लोग अपनी बेटी को भरपुर स्नेह व प्यार देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कटान, शिक्षा व स्वास्थ्य की समस्या के स्थायी समाधान की जरूरत है। मैं इस समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही हूं। इस मौके पर पूर्व सांसद भरत सिंह ने कहा कि विजयलक्ष्मी को बैरिया के लोंगो दुःख सुख में शामिल होने व जरूरतमंद लोंगो की सेवा की जिम्मेदारी मैंने दिया है जिसे वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कर रही है।

उन्होंने कार्यक्रम में आये लोंगो का आभार ब्यक्त किया। इस मौके पर राजनारायण तिवारी,सुशील पांडे, मनोज चतुर्वेदी, गुप्तेश्वर पाठक,प्रोफेसर सुभाष सिंह,मनोज कुशवाहा,निरंजन सिंह,अश्वनी ओझा,सुमित सिंह,शिवानंद दुबे,रामाकांत पाण्डेय आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचे भोजपुरी के जाने माने अभिनेता व भोजपुरी गायक कलाकार गोपाल राय, शनि पांडे व संजय शिवम ने अपने होली गीतों से शमा बांध दिया।
आनंद मोहन मिश्रा ब्यूरो बलिया।









