बलिया। सेवानिवृत्ति का अवसर हर कर्मचारी के जीवन में एक ही बार आता है। लेकिन अनुभव को साझा करने के लिए पूरा जीवन पड़ा रहता है। या यूं कहें की जीवन की प्रथम पाली में सेवायोजन और सेवा निवृत्ति का अवसर आता है और दूसरी पाली में समाज और परिवार से जुड़कर दूसरी पाली की शुरूआत होती है। उन्होंने अपने समस्त अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारियों के सहयोग की सालाना करते हुए आभार व्यक्त किया। कहां की जब भी आप आप लोगों को आवश्यकता हो हमें आवाजदे सकते है।

उक्त उद्गार शनिवार को अधिवर्षाता आयु पूर्ण कर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.विजय यादव और अपर शोध अधिकारी रणधीर कुमार सिंह के विदाई समारोह के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने व्यक्त किया। विदाई व सम्मान समारोह मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के दोनों अधिकारियों को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पद्मावती डॉक्टर साकेत बिहारी डॉक्टर विनोद कुमार सहित अन्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सिद्धार्थ मणि दुबे, डॉ. अभिषेक सिंह, योगेश सिंह सहित सीएमओ कार्यालय के सभी प्रमुख अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह का संचालन डा. अभिषेक मिश्रा सर्विलांस अधिकारी ने किया।









