Search
Close this search box.

बालामऊ रेलवे क्रॉसिंग पर जाम से मिलेगी राहत की उम्मीद, सांसद अशोक रावत ने रेल मंत्री से की ओवरब्रिज की मांग

बालामऊ रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले लंबे जाम से क्षेत्रवासियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के सांसद अशोक रावत ने नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर रेलवे क्रॉसिंग संख्या–258 पर अंडरब्रिज अथवा ओवरब्रिज निर्माण की मांग रखी।

सांसद अशोक रावत ने रेल मंत्री को अवगत कराया कि उक्त रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेनों की आवाजाही के दौरान घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जाम के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड व पुलिस वाहनों की आवाजाही में भी गंभीर बाधा उत्पन्न होती है, जो जनसुरक्षा की दृष्टि से चिंता का विषय है।

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने समस्या को गंभीरता से सुना और इस पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए आवश्यक कार्रवाई कराने की बात कही। सांसद अशोक रावत ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयास करते रहेंगे।

रिपोर्ट- ओमजीत यादव

Leave a Comment

और पढ़ें