Search
Close this search box.

मरदह में भीषण सड़क हादसा, चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात्रि 8.30 बजे वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर भीषण सड़क हादसा में दो महिलाओं समेत एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत।थाना क्षेत्र भवानीपुर गांव के पास चारपहिया वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो महिलाओं और एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मरदह थाना मुख्यालय से एक बाइक पर सवार दो महिलाएं और एक व्यक्ति अपने घर वापस लौट रहे थे।जैसे ही उनकी बाइक कंसहरी के भवानीपुर गांव पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर पहुंची,तभी तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो लोग सड़क पर व एक महिला व बाइक 20 मीटर दूर खांई में गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतको में बाइक चालक सतेन्द्र कुमार 40 वर्ष सिपाही का पूरा हैदरगंज गांव निवासी है बाइक पर पीछे बैठी गम्भिरिया बिजौरा गांव निवासी सास राजेश्वरी देवी 55 वर्ष,बहु रिंकी देवी 28 वर्ष की मौके पर मौत हो गयी।दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाली कार फोरलेन के मध्य के डिवाडर पर चढ़ गयीं।कार चालक व कार में सवार लोग कार छोड़ मौके से फरार हो गये।

सास, बहु एक दिन पूर्व गांव में पट्टीदारो से हुए विवाद को लेकर थाने में प्रार्थना पत्र दी थी उसी मामले में थाने आयी थी।थाने से वापस जाते वक्त सवारी वाहन न मिलने पर दोनो सतेंद्र कुमार की बाइक पर लिफ्ट लेकर बैठी थी।कुछ दूर आगे गयी थी कि तभी हादसा हो गया।टक्कर के बाद बाइक क्षतिग्रस्त हाल में खाई में गिर गयी।

हादसे की सूचना मिलते ही मरदह थाना व मटेंहू पुलिस चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई।इस संबंध थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेंज दिया गया।

चार पहिया वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।वहीं दूसरी ओर इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र व हैदरगंज व बिजौरा गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

धर्मेंद्र कुमार मरदह गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें