Search
Close this search box.

सैदपुर में महिला सशक्तिकरण का भव्य आयोजन, पूर्वांचल सुपर सेमिनार में उमड़ीं सैकड़ों महिलाएं

गाजीपुर । जिले के सैदपुर नगर में महिला सशक्तिकरण सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य महिला सम्मान कार्यक्रम एवं एकदिवसीय पूर्वांचल सुपर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्वांचल क्षेत्र से आई सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध ब्यूटीशियन एक्सपर्ट आनंद केसरी और दीप बरनवाल रहे, जिन्होंने महिलाओं को आधुनिक ब्यूटी तकनीकों से अवगत कराया। उन्होंने मेकअप, स्किन केयर, हेयर स्टाइलिंग तथा ब्यूटी इंडस्ट्री में रोजगार के अवसरों पर विस्तार से चर्चा करते हुए महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर आयोजित महिला सम्मान समारोह में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सपना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं का सशक्त होना ही समाज के समग्र विकास की आधारशिला है।विशिष्ट अतिथि के रूप में काजल किन्नर, आशीष सिंह एवं सुशीला देवी ने भी अपने विचार साझा करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन शरद गोस्वामी द्वारा किया गया। इस दौरान विभा चौबे, रिंकी, संगीता देवी, गुंजन विश्वकर्मा, शिवानी साहनी, सिमरन साहनी, शिवम साहनी, दीक्षा यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।यह सेमिनार महिलाओं को आत्मविश्वास और रोजगार की दिशा में प्रेरित करने वाली एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें