चंदौली। चंदौली के थाना बबुरी पुलिस ने ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया।

पुलिस टीम द्वारा कुल 12 अभियोगों से संबंधित 4419.6 लीटर अवैध अंग्रेजी, देशी और कच्ची शराब का विनष्टीकरण कराया गया। नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।
थाना बबुरी पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।








