हापुड़। के थाना कपूरपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। कपड़ों की फेरी लगाकर अपना जीवन यापन करने वाले इबरत की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले का खुलासा होने पर जो सच्चाई सामने आई, उसने सभी को चौंका दिया—इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका ही रिश्ते का भाई निकला।
बताया जा रहा है कि दोनों एक ही व्यवसाय से जुड़े थे, लेकिन आरोपी को लगातार व्यापार में नुकसान हो रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी कारण दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया और आखिरकार यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







