Search
Close this search box.

जगदीशसराय में महिला से छेड़खानी, विरोध पर दबंगों ने गाड़ी तोड़ी, जान से मारने की धमकी

चन्दौली । सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित जगदीशसराय में दबंगों की दबंगई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राह से गुजर रही एक महिला के साथ कुछ दबंगों ने छेड़खानी की। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

सूचना मिलने पर सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही सुदर्शन न्यूज़ की टीम भी मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुट गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही

Leave a Comment

और पढ़ें