मिर्जापुर । जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र स्थित अष्टभुजा पुलिस चौकी में नाबालिग की कथित पिटाई का मामला सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना के तूल पकड़ने के बाद पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी सुनील कुमार मिश्रा और सिपाही धर्मेंद्र पाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित नाबालिग ने आरोप लगाया कि उसे चौकी पर ले जाकर बेरहमी से पीटा गया और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए।
जांच की जिम्मेदारी सीओ सिटी को सौंपी गई, जिनकी प्रारंभिक रिपोर्ट में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके आधार पर विभागीय कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर इसलिए क्योंकि मामला एक नाबालिग से जुड़ा है। फिलहाल विभागीय जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि दोष सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई की
रिपोर्टिंग गौरव केशरी मिर्जापुर।






