वाराणसी। राजातालाब मिशन शक्ति के विशेष अभियान के छठे चरण के अंतर्गत शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा आकांक्षा ने एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी आराजीलाइन का कार्यभार संभाला। आकांक्षा ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थित समस्त कार्यालय स्टाफ एवं अन्य उपस्थित कर्मियों से परिचय प्राप्त किया एवं उनको आवश्यक निर्देश दिए।

आकांक्षा ने बेसिक शिक्षा विभाग की समस्त प्रकार की योजनाओं को सही ढंग से समस्त विद्यालयों में लागू करने हेतु निर्देशित किया एवं उपस्थित समस्त कार्मिकों को निर्देशित किया की 6 से 14 वर्ष के आयु वर्ग का कोई भी छात्र छात्रा नामांकन से वंचित न रहे एवं उनका नजदीकी सरकारी विद्यालय में अनिवार्य रूप से नामांकन कराया ।
आकांक्षा ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में प्राप्त हो रही समस्त प्रकार की सुविधाओं के बारे में सबको अवगत कराया एवं आह्वान किया कि आर्थिक से कमजोर वर्ग एवं ऐसी बच्चियां जिन्होंने पढ़ाई किसी कारणवश छोड़ दिया है ऐसी छात्राओं का नामांकन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अनिवार्य रूप से कराया जाए।







