Search
Close this search box.

विकास कार्यों की समीक्षा में कमिश्नर सख्त, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई के निर्देश

बलिया। विकास भवन सभागार में कमिश्नर श्री विवेक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विकास कार्यों और निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

कमिश्नर ने मुख्य चिकित्साधिकारी को 15 दिन के भीतर अभियान चलाकर अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों की पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही निजी अस्पतालों की जांच कर योग्य चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए बीएसए को विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, पढ़ाई की गुणवत्ता और मध्याह्न भोजन की नियमित जांच के निर्देश दिए गए। निर्माण कार्यों की समीक्षा में सड़कों की मरम्मत, सेतु निर्माण और जर्जर विद्युत तारों को बदलने पर जोर दिया गया।

उन्होंने खनन, राजस्व, छात्रवृत्ति सहित विभिन्न योजनाओं में सुधार लाकर ‘ए’ रैंकिंग हासिल करने के निर्देश दिए। साथ ही कालाबाजारी और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

संजय सिंह रिपोर्टर बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें