Search
Close this search box.

बलिया: केशवदास द्वार का लोकार्पण, संग्राम सिंह यादव बोले—एकजुट हो नाई समाज

बलिया। श्री राम जानकी नाई मठिया मंदिर सेवा समिति द्वारा पुरानी मठिया मंदिर के नवनिर्मित मुख्य ‘केशवदास द्वार’ का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा विधायक संग्राम सिंह यादव ने द्वार का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने नाई समाज के वरिष्ठ सदस्य वीरेन्द्र ठाकुर द्वारा श्रीराम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार में दिए गए योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पहले समाज को संगठित होना चाहिए, उसके बाद जहां भी आवश्यकता होगी, नाई समाज आवाज देगा तो वे हमेशा साथ खड़े मिलेंगे।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में अमित ठाकुर (जिलाध्यक्ष, सपा लोहिया वाहिनी गाजीपुर एवं प्रदेश अध्यक्ष कर्पूरी ठाकुर सेना), पूर्व नपा चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता, शामू ठाकुर, मणिन्द्र बहादुर, लल्लन ठाकुर, नन्द किशोर ठाकुर, जीतेन्द्र ठाकुर, भृगुनाथ ठाकुर, रामू ठाकुर और सुभाष ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- आनंद मोहन मिश्रा

Leave a Comment

और पढ़ें