Search
Close this search box.

मरदह में सामुदायिक बारात घर का उद्घाटन: ग्रामीणों को विवाह और आयोजनों में सुविधा, आर्थिक राहत मिलेगी

गाजीपुर । मरदह क्षेत्र में शादी विवाह और सामाजिक आयोजनों के लिए अब ग्रामीणों को आसानी और आर्थिक बचत दोनों का लाभ मिलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने शनिवार को ब्लॉक अरखपुर के गांव में 25 लाख रुपए की लागत से तैयार सामुदायिक बारात घर का लोकार्पण किया।

उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जगह की कमी के कारण लोगों को शादी विवाह के आयोजन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सामुदायिक बारात घर लोगों के लिए एक सहज और सुलभ विकल्प प्रस्तुत करता है।

ओमप्रकाश राय ने आगे कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर ऐसे नवाचार गांवों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नवनिर्मित बारात घर से ग्रामीणों को न केवल विवाह बल्कि अन्य पारिवारिक और सामाजिक आयोजनों के लिए भी बेहतर सुविधा मिलेगी।

इससे विशेष रूप से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को आयोजन की लागत में राहत मिलेगी।उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं और गांव के विकास में सक्रिय सहयोग करें।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सीता सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रमेश सिंह, संतोष सिंह, चुल्ली राम, विपिन राय, गोपाल पांडेय, श्रीकांत राय, मंतोष यादव, शिवप्रकाश यादव, राहुल राम, अशोक पांडेय और फूलेंद्र बिन्द सहित कई गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे। उनका कहना था कि इस तरह के सामुदायिक संसाधन ग्रामीण जीवन को सुविधाजनक बनाने और स्थानीय विकास को बढ़ावा देने में अहम योगदान देंगे।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें