Search
Close this search box.

सेवापुरी के पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय में पांच दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन, दंत स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन पर छात्राओं को किया गया जागरूक

वाराणसी। स्थानीय भीषमपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय सेवापुरी वाराणसी में मंगलवार को पांच-दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन समारोह महाविद्यालय के अहिल्या बाई सभागार में आयोजित हुआ, ट्रामा सेंटर बी एच यू वाराणसी से आई डॉ कृतिका पांडेय ने महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो सुधा पांडेय के साथ दीप जलाकर शिविर का उद्घाटन किया।

और दन्त्य स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वस्थ दाॅंत केवल हमारी खूबसूरती को ही नहीं बढ़ाते, अपितु हमारे सम्पूर्ण स्वास्थ्य के सजग प्रहरी हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो सुधा पांडेय ने रेंजर्स शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि यह शिविर आपको आपातकालीन आपदाओं से लड़ने के लिए प्रेरित करता है, आपदाएं अचानक आती हैं, इसलिए स्वयं और समाज की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहें।

कार्यक्रम अधिकारी प्रो अर्चना गुप्ता ने पाच दिवसीय शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत किया, प्रशिक्षण साक्षी और सन्ध्या ने शिविरार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवियों ने भी शिविर के दूसरे दिन बौद्धिक चर्चा का लाभ उठाया।

बौद्धिक संगोष्ठी के पूर्व एन एस एस की छात्राओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुधा तिवारी के नेतृत्व में योगाभ्यास, परिसर की सफाई, मलिन बस्तियों का भ्रमण कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर प्रो रविप्रकाश गुप्ता, प्रो राम कृष्ण गौतम, डॉ कमलेश कुमार सिंह, डॉ सौरभ सिंह, डॉ सुष्मिता, प्रिया मिश्रा, राम किंकर सिंह, रामायण विश्वकर्मा, मिट्ठू राम आदि का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें