नई दिल्ली। कुलदीप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। टी-20 विश्वकप विजेता भारतीय क्रिकेटर 14 मार्च को Mussoorie में वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे।
शादी समारोह पारिवारिक माहौल में आयोजित होगा, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी लोग और कुछ खास मेहमान शामिल होंगे।
इसके बाद 17 मार्च को Lucknow के The Centrum में भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्रिकेट, फिल्म और राजनीति जगत की कई हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि रिसेप्शन समारोह को खास और भव्य बनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।







