प्रयागराज। प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आई है, जहां राज्यपाल ड्यूटी में तैनात एक दरोगा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
मृतक की पहचान नकछेद कनौजिया के रूप में हुई है, जो अयोध्या के निवासी थे और बारा थाने में तैनात थे। बताया जा रहा है कि नैनी के अरैल इलाके में ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
इस घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।










